ट्रम्प ने मंगलवार को ओमारोसा मैनीगोल्ट न्यूमैन पर ज़ोरदार हमला करते हुए उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है। न्यूमैन ने एक पुस्तक लिखी है जिसमें उन्होंने ट्रम्प की कड़ी आलोचना की है।
इससे पहले भी मैनीगोल्ट न्यूमैन ने एक आडियो क्लिप में वाइट हाउस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने बयान में उस समय के बारे में बात की जो उन्होंने वाइट हाउस के भीतर राष्ट्रपति के साथ बिताया। उन्होंने डोनल्ड ट्रम्प के बारे में कहा कि वह नस्ल परस्त और झूठे इंसान हैं, और उन्होंने दूसरों से कोई हमदर्दी नहीं है।
ट्रम्प ने इसके जवाब में बहुत बुरी भाषा का प्रयोग किया जिस पर अमरीका की दोनों बड़ी पार्टियों के नेताओं ने ट्रम्प की आलोचना की है। रिपब्लिकन सेनेटर जेफ़ फ़्लिक ने कहा कि यह भाषा अमरीका के राष्ट्रपति के लिए उचित नहीं है और इसका कोई औचित्य नहीं हो सकता।